Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

तुर्की भूकंप त्रासदी- भूकंप के मलबे से बरामद हुआ उत्तराखंड के विजय गौड़ का शव..

तुर्की भूकंप त्रासदी- भूकंप के मलबे से बरामद हुआ उत्तराखंड के विजय गौड़ का शव..

 

 

 

 

 

भूकंप त्रासदी का सामना कर रहे तुर्किये से उत्तराखंड के लिए बुरी खबर सामने आई है। तुर्किए में भूकंप के बाद से लापता चल रहे उत्तराखंड निवासी विजय कुमार गौड़ की निधन की पुष्टि हुई है। विजय के निधन का समाचार मिलने के बाद उनके घर में कोहराम मचा है।

 

 

 

 

उत्तराखंड: भूकंप त्रासदी का सामना कर रहे तुर्किये से उत्तराखंड के लिए बुरी खबर सामने आई है। तुर्किए में भूकंप के बाद से लापता चल रहे उत्तराखंड निवासी विजय कुमार गौड़ की निधन की पुष्टि हुई है। विजय के निधन का समाचार मिलने के बाद उनके घर में कोहराम मचा है। आपको बता दे कि कोटद्वार के सुखरो निवासी विजय कुमार गौड़ 36 साल के थे। वो तुर्किए के एक होटल में ठहरे हुए थे। 6 फरवरी को आए भूकंप में वो होटल भी ध्वस्त हो गया था, जिसमें विजय रुके हुए थे। तब से वो लापता थे।

अब मलबे से उनका शव बरामद किया गया है। भारतीय दूतावास ने युवक की फोटो परिजनों को भेजी थी, परिजनों द्वारा शिनाख्त किए जाने के बाद शव को भारत लाए जाने की तैयारी है। विजय बेंगलुरू की ऑक्सीप्लांट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करते थे

उनका परिवार मूलरूप से जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम दकसुण का रहने वाला है, वर्तमान में परिवार कोटद्वार में रह रहा है। परिजनों का कहना हैं कि विजय के शव की शिनाख्त हाथ पर बने ओम से हुई। विजय का शव होटल के ग्राउंड फ्लोर पर मिला, जबकि दूसरी मंजिल से विजय का सामान मिला है। संभावना जताई जा रही है कि होटल से भागने के दौरान विजय मलबे में दब गया होगा।

विजय का शव इस्तांबुल लाया जाएगा। इसके बाद वहां से दिल्ली और उसके बाद कोटद्वार लाया जाएगा। बता दें कि भूकंप से प्रभावित तुर्किये के इलाकों में 10 भारतीय फंसे हुए हैं, हालांकि वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही एक नागरिक के लापता होने के बारे में पता चला था। दुर्भाग्य से वो लापता नागरिक विजय गौड़ थे। भारतीय दूतावास, अंकारा ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top