उत्तराखंड

देहरादून से टिहरी झील जाने में लगेंगे सिर्फ 45 मिनट, पढ़िए पूरी खबर..

देहरादून से टिहरी झील जाने में लगेंगे सिर्फ 45 मिनट, पढ़िए पूरी खबर..

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से देहरादून से टिहरी के बीच डबल लेन टनल बनाने का अनुरोध किया है। इसके निर्माण से दून से टिहरी झील की दूरी 105 किमी से घट कर 35 किमी रह जाएगी। यानी 3.30 घंटे का सफर 45 से 60 मिनट में पूरा हो सकेगा। राजपुर से प्रस्तावित टनल के निर्माण पर 8750 करोड़ खर्च का अनुमान है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से सामरिक महत्व को देखते हुए टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन ब्रॉडगेज (बीजी) की स्वीकृति के लिये रक्षा मंत्रालय के स्तर से भी संस्तुति करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने जखोली, रुद्रप्रयाग में स्वीकृत सैनिक स्कूल की अवस्थापना सुविधाओं के लिए एमओयू में संशोधन करते हुए केंद्रीय सहायता का भी अनुरोध किया।

 

इसके साथ ही कुमाऊं में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) खोलने पर सरकार का जोर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर फिर से एम्स का मामला उठाया है। सीएम ने गृह मंत्रालय स्तर से एम्स की सिफारिश करने का आग्रह किया।

 

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर राज्य के विकास संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से देहरादून में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना करने और सामरिक महत्ता को देखते हुए टनकपुर-बागेश्वर ब्राडगेज रेल लाइन की रेल मंत्रालय से सिफारिश करने आग्रह किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top