Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

रेमडेसिविर-ऑक्सीजन के लिए नहीं देने होंगे पैसे, आयुष्मान योजना में मुफ्त होगा कोरोना का इलाज..

रेमडेसिविर-ऑक्सीजन के लिए नहीं देने होंगे पैसे, आयुष्मान योजना में मुफ्त होगा कोरोना का इलाज..

देश-विदेश: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। मध्यप्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ा दिया है और इसमें कोरोना के इलाज को भी शामिल कर दिया है। गांव में कोरोना के पैर पसारने की खबरें आने के बाद राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।

 

जिसके लिए राज्य सरकार प्रदेश के 250 से ज्यादा अस्पतालों से तीन महीने की अनुबंध करेगी। जिसके तहत कोई भी अस्पताल कोरोना का इलाज कराने के लिए आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल कर सकता है और अस्पताल भी उन्हें मना नहीं कर सकता। इसकी जिम्मेदारी हर जिले के जिलाधिकारी को दी जाएगी।

 

गुरुवार को राज्य सरकार ने 68 अस्पतालों के साथ अनुबंध किया है और बाकी अस्पतालों के साथ अनुबंध शुक्रवार को शुरू हो जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार 40 फीसदी तक अतिरिक्त विशेष पैकेज देगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिलाधिकारी से कहा कि वो जल्द से जल्द अस्पतालों से अनुबंध करें ताकि गरीबों को कोविड का इलाज कराने में कोई दिक्कत ना हो।

 

राज्य सरकार ने अपने फैसले में एक सबसे बड़ी राहत यह भी दी हैं कि अगर परिवार में किसी एक के पास भी आयुष्मान कार्ड होगा तो इससे पूरे परिवार का इलाज मुफ्त में होगा। अस्पताल में भर्ती होते ही प्रशासन की जिम्मेदारी यह होगी कि बाकी परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं।

 

सीटी स्कैन की सालाना सीमा को भी बढ़ाया..

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना के तहत सीटी स्कैन के लिए सालाना मिलने वाली पांच हजार रुपये की सीमा को बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अस्पतालों में कोरोना का इलाज मुफ्त में होगा और सीटी स्कैन की जांचें निशुल्क कराई जाएंगी। इसके अलावा रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन भी मुफ्त मे मुहैया कराया जाएगा।

 

इस योजना के तहत अभी 328 अस्पताल योजना के दायरे में आते हैं और इसमें 23,946 बिस्तर हैं। राज्य में 2,42 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं और 96 लाख परिवार ऐसे हैं, जिनके पास कम से कम एक आयुष्मान कार्ड है। हालांकि कई अस्पताल मौजूदा समय में कोरोना का फ्री इलाज देने में आनाकानी कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top