उत्तराखंड

शव दफना कर लौट रहे लोगों पर फायरिंग, 3 की मौत, 10 घायल..

शव दफना कर लौट रहे लोगों पर फायरिंग, 3 की मौत, 10 घायल..

उत्तराखंड: हरिद्वार के लक्सर में शव दफना कर लौट रहे लोगों पर अचानक कुछ लोगों ने गोलीबारी कर दीं। जिसमें तीन ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हुए हैं। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना के वक्त एक पक्ष के लोग महिला का शव दफना कर घर लौट रहे थे, तभी गांव में रहने वाले कुछ लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में 3 ग्रामीणों की जान चली गई। घटना के बाद आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेड़ी खुर्द क्षेत्र में दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच गुरुवार को क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। परिजन जब महिला का शव कब्रिस्तान में दफना कर वापस लौट रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। गोलियां लगने से कई लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने हुसैन अहमद, शहजान और कैफ नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया। ये सभी लोग खेड़ी खुर्द गांव के रहने वाले थे।

 

घटना में तहीर, सैफ, गय्यूर और रिजवान समेत कई ग्रामीण घायल हुए हैं। जिनका रुड़की के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि खेड़ी खुर्द गांव में रहने वाले हुसैन का जुल्फिकार पक्ष के साथ खेत में सिंचाई की मोटर निकालने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था। लेकिन गुरुवार को हमलावरों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top