Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

मात्र 20 मिनट में केदारनाथ पहुंचेंगे यात्री, जानिए हेलीकॉप्टर का किराया..

मात्र 20 मिनट में केदारनाथ पहुंचेंगे यात्री, जानिए हेलीकॉप्टर का किराया..

 

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा शुरू होते ही हेली सेवाओं का संचालन भी जोरों-शोरों से केदारनाथ में शुरू हो चुका है। लोगों के बीच हेली सेवाएं बेहद प्रचलित हैं। केदारनाथ धाम जाने वालों में अधिकांश बुजुर्ग होते हैं जो धाम तक की चढ़ाई नहीं कर पाते हैं। बुजुर्गों के साथ ही बच्चों को भी चढ़ाई करने में कठिनाई होती है।

 

इसके बीच ऐसे में हेली सेवा किसी वरदान से कम नहीं है। वर्तमान में केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को 06 हेली कम्पनियां भी अपनी सेवाएं दे रही हैं। हेली सेवा इतनी सुविधाजनक होती है कि कई घंटों की चढ़ाई 10 से 15 मिनट में ही पूरी हो जाती है। मात्र 10 से 15 मिनट में यात्री हेली के माध्यम से केदारनाथ पहुंच जाते हैं। 28 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के बाद एक अक्टूबर से हेली सेवा का संचालन शुरू हो गया है।

 

इसी बीच हेलीसेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्री हेली सेवा का किराया भी जान लीजिये। फाटा से केदारनाथ जाने के लिए 2,360 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। सिरसी से केदारनाथ के लिए 2,340 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए 3,875 रुपये प्रतिव्यक्ति निर्धारित किया गया है। गोविंद घाट से घाघरिया के लिये 2,975 रुपये प्रति किराया व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top