Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

ट्रेवल एजेंसियों ने बढ़ाया चारधाम किराया;10 फीसदी तक इजाफा..

ट्रेवल एजेंसियों ने बढ़ाया चारधाम किराया;10 फीसदी तक इजाफा..

 

उत्तराखंड : देहरादून की ट्रेवल एजेंसियों ने चारधाम यात्रा शुरू होते ही किराया दस फीसदी और बढ़ा दिया है। एजेंसियों ने पहले मार्च में किराया तय किया था, तब बीस फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। पिछले साल की अपेक्षा चारधाम यात्रा इस बार 30 फीसदी महंगी हो गई है।

देहरादून शहर में दो ट्रेवल एजेंसियां हैं, जिनसे दस हजार से ज्यादा लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है। एजेंसियों के पास मार्च महीने से ही चारधाम यात्रा की एडवांस बुकिंग आनी लगी थी। एजेंसियों ने मार्च में ही यात्रा का किराया भी तय कर लिया था। डीजल की महंगाई को देखते हुए किराये में बीस फीसदी तक बढ़ोतरी की गई थी।

यह किराया सशर्त बढ़ाया गया था। शर्त ये थी कि यदि डीजल के रेट बढ़ेंगे तो किराया दस फीसदी और बढ़ाया जाएगा। भागीरथी ट्रेवलर्स के राजेंद्र काला ने बताया कि जब किराया बढ़ाया गया था किया था तब डीजल 89 रुपये प्रति लीटर था, जो अब बढ़कर 97 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। इसलिए किराये में दस फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

बताया कि इनोवा कार का किराया छह हजार से छह हजार पांच रुपये और डिजायर कार का तीन हजार 500 से चार हजार रुपये प्रतिदिन कर दिया है। इसी तरह टेंपो ट्रेवलर के किराया में भी दस फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। हेमकुंड ट्रेवलर के इंद्रजीत सिंह ने बताया कि डीजल की महंगाई को देखते हुए चारधाम का किराया दस फीसदी तक बढ़ाया है। इनोवा कार का किराया छह हजार पांच रुपये रोजाना किया है।

टेंपो ट्रेवलर की भारी किल्लत..

चारधाम के टैक्सियां तो मिल रही हैं, लेकिन टेंपो टेवलर की भारी किल्लत बनी हुई है। अधिकांश टेंपो ट्रेवलर की जून तक एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। ऐसे में टेंपो ट्रेवलर के किराये में मनमानी भी होनी लगी है। यात्री एजेंटों के माध्यम से टेंपो ट्रेवलर बुक करवा रहे हैं, जो यात्रियों से तय किराया से ज्यादा वसूल रहे हैं।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top