उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में इस बार नहीं होगी बसों की किल्लत..

चारधाम यात्रा में इस बार नहीं होगी बसों की किल्लत..

परिवहन निगम चलाएगा विशेष बसें..

 

 

 

 

 

 

 

 

इस बार चारधाम यात्रा में परिवहन निगम विशेष बस सेवा चलाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। साथ ही परिवहन निगम ने बसें किराए पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: इस बार चारधाम यात्रा में परिवहन निगम विशेष बस सेवा चलाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। साथ ही परिवहन निगम ने बसें किराए पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हर साल चारधाम यात्रा के दौरान निजी बसों की भरमार रहती है। हालांकि रोडवेज बस सेवा प्रदान तो करता है, लेकिन पर्याप्त बसें नहीं होने के कारण यह प्रभावी नहीं हो पाती।

अगर कुछ रूटों से हटाकर बसें चारधाम यात्रा मार्गों पर चलाई जाती हैं तो उन रूटों पर सवारियों को परेशानी आने लगती है। इस बार इस समस्या से निपटने के लिए परिवहन विभाग ने एक अनोखा तरीका निकाला है। मई में होने वाली चारधाम यात्रा के लिए परिवहन निगम को विशेष बस सेवा शुरू करने की हरी झंडी दे दी गई है। ये वे बसें हैं जिन्हें परिवहन कंपनी किराए पर लेगी, और यात्रा पूरी होने के बाद, कंपनी इन वाहनों को अन्य पर्वतीय मार्गों पर संचालित करेगी।

यात्रियों को मिलेगी सस्ती बस सेवा..

निजी कंपनियों की बसों से चारधाम यात्रा जाना खासा महंगा पड़ता है। रोडवेज की बसों को लेकर हमेशा मारामारी रहती है। लेकिन पर्याप्त संख्या में बसें नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को महंगी यात्रा करनी पड़ती है। रोडवेज की विशेष बसें संचालित होने के बाद यात्रियों को अपेक्षाकृत सस्ता सफर करने का मौका मिलेगा।

परिवहन निगम ने शुरू की अनुबंध प्रक्रिया..

परिवहन निगम ने बसों के अनुबंध की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्राइवेट बसों को परिवहन निगम अनुबंध पर ले रहा है। इन बसों का संचालन ही विशेष बस के रूप में किया जाएगा।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top