Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

ट्रेड यूनियन ने किया 25 को गुप्तकाशी चलो का आहवान..

ट्रेड यूनियन ने किया 25 को गुप्तकाशी चलो का आहवान..

रुद्रप्रयाग मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब होकर दी जानकारी..

ट्रेड यूनियन ने गुप्तकाशी में आयोजित की विशाल बैठक..

 

 

 

 

 

 

केदारनाथ यात्रा में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिये जाने और मजदूरों का शोषण बंद करने को लेकर ट्रेड यूनियन (केदारघाटी मजदूर संघ) ने 25 फरवरी को केदारघाटी के गुप्तकाशी में विशाल बैठक का आयोजन किया।

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिये जाने और मजदूरों का शोषण बंद करने को लेकर ट्रेड यूनियन (केदारघाटी मजदूर संघ) ने 25 फरवरी को केदारघाटी के गुप्तकाशी में विशाल बैठक का आयोजन किया। ट्रेड यूनियन ने गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह के साथ ही डीएम को आवश्यक रूप से बैठक में उपस्थित होने का निवेदन किया है।

रुद्रप्रयाग मुख्यालय में मीडिया को बैठक की जानकारी देते हुए ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत एवं संयोजक अवतार सिंह नेगी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में हर साल लाखों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं और यात्रा के दौरान अवैध वसूली करने तथा घोड़े-खच्चरों की मौत के मामले सामने आ रही हैं। जबकि यात्रा में स्थानीय लोगों को रोजगार ना मिलने की भी शिकायतें सामने आ रही हैं। दोनों मजदूर नेताओं ने कहा कि ट्रेड यूनियन की ओर से इन सभी समस्याओं के समाधान को लेकर 25 फरवरी को केदारघाटी के गुप्तकाशी में विशाल बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें जिले के युवा बेरोजगार, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी मजदूर सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

इसलिए ट्रेड यूनियन चाहता है कि बैठक में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह के साथ ही जिले के डीएम मयूर दीक्षित भी भाग लें और क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान करें। ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत ने कहा कि यूनियन का मकसद केदारनाथ यात्रा को सफल बनाना और तीर्थ यात्रियों को अच्छी सुविधाएं प्रदान करना तथा सनातन धर्म की रक्षा के साथ ही केदारघाटी की छवि को विश्व पटल पर प्रदर्शित करना है।

इसके लिए सभी को साथ मिलकर कार्य करने की जरूरत है। गुप्तकाशी में आयोजित बैठक की जानकारी देते हुए दोनों मजदूर नेताओं ने बताया कि पिछली यात्रा सीजन में घोड़ा-खच्चर मजदूरों का शोषण किया गया। शासन से जिस इंश्योरेंस कंपनी को जिम्मा दिया गया, उनकी ओर से यात्रा के दौरान मरने वाले घोड़े-खच्चरों के इंश्योरेंस की धनराशि तक नहीं दी गई। यात्रा में साढ़े आठ हजार के करीब घोड़े-खच्चरों का संचालन होता है और सैकड़ों खच्चरों की मौत हो जाती है। ऐसे में शासन स्तर से किसी नयी कंपनी को इंश्योरेंस का जिम्मा सौंपा जाना चाहिए, जो समय से मजदूरों का भुगतान कर सके।

ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत एवं संयोजक अवतार सिंह नेगी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में जिले के युवाओं को शत-प्रतिशत रोजगार मिलना चाहिए। यहां के युवा बाहरी प्रदेशों में जाकर रोजगार करने के लिए मजबूर हैं। पिछले सीजन में ओवररेट की भी शिकायतें मिली थी। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनता से भागीदारी करने का आहवान किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top