उत्तराखंड

थापर मोड लिंक मार्ग पर गिरी पर्यटकों की कार..

थापर मोड लिंक मार्ग पर गिरी पर्यटकों की कार..

पर्यटकों पर चेतावनी का कोई असर नहीं..

 

 

उत्तराखंड: मसूरी- देहरादून मार्ग पर थापर मोड के पास एक कार लिंग मार्ग पर गिर गई। इसमें सवार तीन पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन में फंसे तीनों पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। कोतवाल राजीव रौथाण का कहना हैं कि अनियंत्रित होकर कार सड़क के बाहर करीब 20 फीट नीचे दूसरे लिंक मार्ग पर गिर गई। बताया जा रहा हैं कि हादसे में सचिन, गौरव शर्मा और शिवा निवासी नवादा बागपत उत्तर प्रदेश को मामूली चोटें आईं।

 

बद्रीनाथ और गंगोत्री मार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन और सड़क टूटने की घटनाओं से प्रशासन ने पर्यटकों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके बावजूद ऋषिकेश से सटे पर्वतीय क्षेत्रों की ओर बड़ी संख्या में पर्यटक रुख कर रहे हैं। भूस्खलन या सड़क टूटने के बाद पर्यटक कई घंटों तक मुख्य और आंतरिक मार्गों पर फंस रहे हैं। रविवार को तीर्थनगरी के लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम और तपोवन क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली।

 

रामझूला पुल और स्वर्गाश्रम बाजार पर्यटकों से भरा रहा। गंगा घाट और तटों पर पर्यटकों की चहलकदमी दिखी। पर्वतीय रुट गंगोत्री और बद्रीनाथ राजमार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही देखने को मिली। बद्रीनाथ राजमार्ग तोताघाटी और कौडियाला के समीप बाधित होने के बाद भी पर्यटक शिवपुरी और व्यासी तक आवाजाही कर रहे हैं।

 

गंगोत्री राजमार्ग पर पर्यटक नरेंद्रनगर और कुंजापुरी की ओर रुख कर रहे हैं। लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रही। बरसात के मौसम में जगह-जगह हो रहे भूस्खलन के बावजूद भी पर्यटकों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। आंतरिक मोटर मार्गों पर आए मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीने भी लगी हैं, उसके बावजूद भी पर्यटक जबरदस्ती उसी ओर रुख कर रहे हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top