खेल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास..

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास..

देश-विदेश: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में जोरदार वापसी करते हुए 41 साल बाद ओलंपिक में कोई पदक जीता है। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता है। ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद पूरे भारत में खुशी का माहौल है। जर्मनी के खिलाफ मुकाबले में 1-3 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की और 5-4 से मुकाबला अपने नाम किया।

 

भारत की तरफ से सिमरनजीत सिंह ने दो जबकि रुपिंदर, हार्दिक और हरमनप्रीत ने एक-एक गोल दागे। ओलंपिक इतिहास में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का यह तीसरा कांस्य पदक है। इससे पहले उसने 1968 और 1972 में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था। भारत इससे पहले आठ स्वर्ण और एक रजत पदक भी जीत चुका है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top