देश/ विदेश

इस बार अयोध्या में खास होगी दीवाली, आसमान में दिखेगी भगवान राम की कहानी..

इस बार अयोध्या में खास होगी दीवाली, आसमान में दिखेगी भगवान राम की कहानी..

 

देश-विदेश: अयोध्या में इस बार दिवाली बहुत ही खास होने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस बार अयोध्या में दीवाली को खास बनाने के लिए एक स्पेशल तैयारी की है। योगी सरकार ने इस बार की दीवाली को लेकर अयोध्या में एरियल ड्रोन शो की योजना बनाई है। योगी सरकार इसके लिए 500 ड्रोन की मदद लेगी।

 

योगी सरकार ने इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित किया है। इस बार दीवाली को लेकर अयोध्या में 10-12 मिनट का हवाई शो होगा। बताया जा रहा है कि टोक्यो ओलंपिक्स में ड्रोन्स के जरिए जिस तरह की भव्य लाइटिंग और प्रदर्शन किया था, कुछ वैसा ही इस बार की दीवाली में अयोध्या में देखा जाएगा। आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में 1824 ड्रोन के जरिए जबरदस्त प्रदर्शन किया गया था।

 

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार चाहती है कि भगवान राम के अयोध्या वापस लौटने की कहानी को एनिमेशन और स्टिम्युलेशन के जरिए दिखाया जाए। इसके लिए ड्रोन के जरिए आसमान में भगवान राम की कहानी दिखाई जाए। राज्य सरकार ने अपने प्रस्ताव में बताया कि ड्रोन एजेंसी नई तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ शो दिखाए।

 

पहले से LED प्राप्त क्वाडकॉप्टर्स या मल्टीरॉटर्स का इसमें उपयोग किया जाए। ये 400 मीटर की ऊंचाई तक और 12 मीटर प्रति सेंकड की रफ्तार से उड़ान भर सकें। इसमें ड्रोन की रफ्तार की गणना कम से कम अंतराल में विजुअल्स की सही तथा प्रभावी मॉर्फिंग के लिए होगी। उनकी लैंडिंग और टेक-ऑफ के लिए बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।

 

योगी सरकार की योजना है कि इस साल राम की पैड़ी के भवनों पर एरियल ड्रोन शो के जरिए 3-डी होलोग्राफिक शो, लेजर शो और 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग भी हो। इस बार दीवाली में एरियल ड्रोन समेत कुल 35 मिनट का कार्यक्रम किए जाने की योजना है। इसमें 8 मिनट का 3-डी हॉलोग्राफिक शो तथा 10 मिनट का 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो करने की योजना है। इन सभी आयोजनों के पहले ही ट्रायल भी किए जाएंगे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top