उत्तराखंड

टोक्यो ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना के नाम से जाना जाएगा ये स्टेडियम..

टोक्यो ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना के नाम से जाना जाएगा ये स्टेडियम..

खेल मंत्री आज करेंगे इसका लोकार्पण..

टोक्यो ओलंपिक में गोलों की हैट्रिक लगाकर रचा था इतिहास..

 

 

 

नेशनल हॉकी स्टेडियम अब वंदना कटारिया के नाम से जाना जाएगा। जिसके लिए सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। मंगलवार यानि आज खेल मंत्री स्टेडियम का लोकार्पण कर खिलाड़ियों को समर्पित कर देंगे।

 

 

उत्तराखंड: नवनिर्मित नेशनल हॉकी स्टेडियम अब वंदना कटारिया के नाम से जाना जाएगा। जिसके लिए सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। मंगलवार यानि आज खेल मंत्री स्टेडियम का लोकार्पण कर खिलाड़ियों को समर्पित कर देंगे। रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बनी हैं। टोक्यो ओलंपिक से लौटी वंदना कटारिया के धर्मनगरी के लोगों से लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी तक उन्हें सम्मानित करने के लिए उनके घर पहुंचे थे।

आपको बता दे कि वंदना कटारिया को अर्जुन अवार्ड से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल का कहना हैं कि मंगलवार को खेल मंत्री अरविंद पांडेय नवनिर्मित स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वह स्टेडियम के अंदर बन रहे बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का शिलान्यास भी करेंगे।

ये भी पढ़े – आखिर क्यों ‘भूख हड़ताल’ पर बैठा ये डॉगी?

 

रुद्रपुर नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर बने मनोज सरकार..

अर्जुन अवार्ड और टोक्यो पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को रुद्रपुर नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। वह नगर निगम की टीम के साथ मिलकर लोगों को कूड़ा न फैलाने और शहर को सुंदर बनाने के लिए जागरूक करेंगे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top