Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड में चार साल से नहीं हो पाई इन अवार्ड की घोषण..

उत्तराखंड में चार साल से नहीं हो पाई इन अवार्ड की घोषणा..

 

 

 

 

 

 

हॉकी, क्रिकेट और बैडमिंटन के क्षेत्र में उत्तराखंड के खिलाड़ियों की प्रतिभा को दुनिया ने पहचाना है, लेकिन सरकार वर्तमान में ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी और उन्हें प्रशिक्षित करने वाले प्रशिक्षकों का पता लगाने में असमर्थ है।

 

 

उत्तराखंड: हॉकी, क्रिकेट और बैडमिंटन के क्षेत्र में उत्तराखंड के खिलाड़ियों की प्रतिभा को दुनिया ने पहचाना है, लेकिन सरकार वर्तमान में ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी और उन्हें प्रशिक्षित करने वाले प्रशिक्षकों का पता लगाने में असमर्थ है। शायद यही कारण है कि आवेदन मांगने के बावजूद राज्य सरकार ने चार साल में देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार या उत्तराखंड देवभूमि खेल रत्न और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार घोषित नहीं किया है।

उत्तराखंड देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार 2018-19 के लिए विज्ञापन दिया गया था लेकिन इसकी घोषणा नहीं की गई थी। बंगाली कॉलोनी रुद्रपुर के बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को उत्तराखंड देवभूमि खेल रत्न पुरस्कार और देहरादून निवासी अरुण कुमार सूद को वॉलीबॉल के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया था।

इसके बाद वर्ष 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के लिए विभाग की ओर से अवार्ड के लिए खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए। आवेदनपत्रों की जांच भी की गई, लेकिन इन तीनों पुरस्कारों की घोषणा नहीं हो पाई। तीनों पुरस्कारों के लिए खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है, जल्द ही पिछले तीनों वर्षों के पुरस्कारों की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश में पहले कोविड और फिर विधान सभा चुनाव की आंचार संहिता की वजह से पुरस्कारों की घोषणा में देरी हुई है।

 

तीन से पांच लाख रुपये का पुरस्कार..

आपको बता दे कि उत्तराखंड देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार खेल प्रशिक्षक को दिया जाता है। पुरस्कार के रूप में प्रशिक्षक को तीन लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है, जबकि उत्तराखंड देवभूमि खेल रत्न और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए चयनित खिलाड़ी को पुरस्कार के रूप में पांच-पांच लाख की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

इन पुरस्कारों के लिए खेल मंत्री की अध्यक्षता में गठित हाईपावर कमेटी खिलाड़ी और प्रशिक्षक का चयन करती है। कमेटी में खेल सचिव, निदेशक, विभाग का वरिष्ठ अधिकारी एवं एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होता है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top