Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

युवक ने किया कुछ ऐसा कि मां-बेटी ने पेड़ से फंदा लगाकर दे दी जान, जानिए..

युवक ने किया कुछ ऐसा कि मां-बेटी ने पेड़ से फंदा लगाकर दे दी जान, जानिए..

देश-विदेश : गोंडा में बीती रात उस समय थाना तरबगंज क्षेत्र के बेलसर ब्लॉक के पास उस समय सनसनी फैल गई है, जब एक पेड़ से एक दलित घर की मां-बेटी का लटकते हुए शव मिला. गांव के दबंग युवक लगातार युवती के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दे रहा था. लेकिन जब हद तब हो गई जब छेड़खानी का वीडियो बनाकर आरोपी युवक ने लड़की के घरवालों व उसके पति के पास भेज दिया. इसी बात से परेशान होकर मां-बेटी ने एक ही पेड़ से लटक कर जान दे दी. घटना के बाद जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस फ़ोर्स ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शव को कब्जे में ले लिया. परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

 

 

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल..

पुलिस अधीक्षक ने खुद इस बात को स्वीकारा है कि, छेड़खानी से आहत होकर दोनों ने जान दे दी है. तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है. लेकिन जिस तरीके से मौजूदा मिशन नारी शक्ति के तहत हर थाना स्तर पर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है तो आखिरकार 6 महीने से हो रही छेड़खानी की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की.

 

 

वहीं, जिस तरीके से छेड़खानी जैसे अपराधों में पुलिस ने सुलह समझौता करवा कर पूरे मामले का रफा-दफा पहले ही कर दिया था. उसी दौरान कानूनी कार्रवाई हो गई होती तो आज शायद यह दोनों मां-बेटी जिंदा होती लेकिन ऐसी कार्रवाई से क्या, जब मौत के बाद किसी को न्याय मिले. पीड़ित परिवार दलित समाज से है.

 

 

सुलह होने के बाद करता रहा छेड़खानी..

वहीं, पूरे मामले पर मृतक के परिजनों का कहना है कि, आज से 6 महीने पहले गांव का एक युवक छेड़खानी की घटना को लगातार अंजाम दे रहे था. गांव के सत्यम सिंह छेड़खानी कर रहे थे इसको लेकर मारपीट भी हुई थी. हम लोग और सत्यम सिंह चौकी भी गए थे. चौकी पर जाने के बाद सुलह हो गई थी. जब सुलह होने के बाद फिर से छेड़खानी कर रहे थे. छेड़खानी का वीडियो बनाने के बाद लड़की के पति व उसके घर वालों को जब वीडियो भेज दिया, उसके चलते परेशान होकर मां बेटी ने एक ही पेड़ से लटक कर जान दे दी.

 

 

आरोपी युवक हिरासत में..

वहीं, जब पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, बीती रात तरबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला व उसकी विवाहिता बेटी की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली. इसकी सूचना पुलिस को मिली थी. मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पूरे मामले की जांच चल रही है. परिजनों से जब पूछताछ की गई तो परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी व परेशान कर रहा था. जिससे आहत होकर इन लोगों ने फांसी लगाई है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top