Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

रेस्टोरेंट संचालक ने ईमानदारी की मिशाल की कायम..

रेस्टोरेंट संचालक ने ईमानदारी की मिशाल की कायम..

यात्री के छूटे लैपटाॅप को लौटाया वापस, यात्री ने दिया ईनाम..

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर आये यात्री का छूटा लैपटॉप लौटाकर रेस्टोरेंट संचालक ने ईमानदारी की मिशाल कायम की। यात्री द्वारा ढाबा मालिक का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। दिल्ली, द्वारिका से संजय छावड़ा अपने परिवार के साथ केदारनाथ यात्रा पर आये थे। गुरूवार को यात्रा से लौटते हुए उन्हांेने उद्योग विभाग के निकट भटवाड़ीसैंण आशीष होटल एण्ड रेस्टोरेन्ट में दोपहर का खाना खाया। इस दौरान उन्होंने अपना लैपटॉप निकाला और कुछ कार्य किया।

खाना खाने के बाद वे गाड़ी में बैठे और हरिद्वार की ओर चल पड़े। नरकोटा पहुंचने पर उन्हें एक फोन आया। फोन पर उन्हें बताया गया कि वे अपना कुछ सामान ढाबे पर भूल गये हैं, लेकिन उन्हें कुछ याद नहीं आया। जब फोन करने वाले ने लैपटॉप का नाम लिया। तब वे हकबकाये और लैपटॉप ढ़ूंढने लगे। तब पता चला कि वे जहां खाना खाये थे, उसी जगह पर लैपटॉप भूल गये हैं। वहां से वे वापस आये। जहां पर ढाबे मालिक आशीष जगवाण ने उन्हें उनका लैपटॉप सकुशल वापस दे दिया। यात्री संजय छावड़ा ने आशीष को इनाम देने की पेशकश की।

जिसे उन्होंने शालीनता से मना कर दिया। कहा कि ये उनका फर्ज था। यह देवभूमि है। यहां बेईमानी नहीं की जाती है। आशीष ने बताया कि जब यात्री खाना खाकर चले गये तो बड़ी देर बाद उन्हें पता चला कि यात्री अपना लैपटॉप भूल गये हैं। उस पर एक मोबाइल नम्बर लिखा था। उन्होंने कॉल की तो नम्बर छावड़ा का निकला। जिसके बाद वे वापस आये तथा अपना लैपटॉप ले गए। कई बार यात्रियों का सामान ढाबे पर छूट जाता है। वे उसे यात्रियों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करते हैं। यदि यात्रियों का पता आदि न मिला तो वे उसे सुरक्षित रख देते हैं। कई बार तो यात्री एक दो दिन बाद आकर अपना सामान ले गये हैं।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top