उत्तराखंड

जिला पंचायत अध्यक्ष ने पूरा किया अपना वादा, लोगों ने जताई खुशी..

जिला पंचायत अध्यक्ष ने पूरा किया अपना वादा, लोगों ने जताई खुशी

रामलीला को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए जिम्मेदारियों को बांटा,

अगस्त्यमुनि की सुप्रसिद्ध रामलीला की तैयारियां जोरों पर,

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि की सुप्रसिद्ध रामलीला की तैयारियां जोरों पर है। नये कलाकारों को मंचन के गुर सिखाने के लिए जहां पुराने कलाकारों ने रात्रि रिहर्सल शुरू कर दी है, वहीं अगस्त्य रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने इस बार रामलीला को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए जिम्मेदारियों को बांट दिया है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी बलदीप कंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष अगस्त्यमुनि नवीन बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विक्की आनंद सजवाण, गंगाराम सकलानी, भानु प्रताप सिंह रावत ने जिला पंचायत अध्यक्ष सुमंत तिवारी से शिष्टाचार भेंट कर मंदाकिनी घाटी की सबसे पुरानी रामलीला आयोजन की जानकारी दी।

कमेटी ने पूर्व अध्यक्ष द्वारा घोषित 50 कुर्सियां देने के बाबत चर्चा की, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सुमंत तिवारी ने कमेटी को पूर्व घोषित 50 कुर्सियां प्रदान कर आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा संपूर्ण घाटी में मंदाकिनी घाटी की श्री अगस्त्य रामलीला का विशिष्ट पौराणिक महत्व है। क्योंकि भगवान श्रीराम की लंका विजय को भगवान अगस्त्य ही साकार करने में सहायक सिद्ध हुए थे। यह हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान मुनि अगस्त्य हमारी मंदाकिनी घाटी में विराजमान हैं।

उन्होंने प्राचीन परंपराओं को जीवित रखने के लिए अगस्त्य रामलीला कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी पूर्ण सहयोग देने की बात कही। वहीं पूर्व में की गई घोषणा को तत्काल पूरा करने के लिए अगस्त्य रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुशील गोस्वामी, व्यापार संघ महामंत्री त्रिभुवन नेगी, कोषाध्यक्ष मनोज चैहान, हेमंत फर्स्वाण, अखिलेश गोस्वामी, प्रमेन्द्र रावत, मनोज राणा, समेत समस्त सदस्यों ने जिलापंचायत अध्यक्ष सुमंत तिवारी का आभार जताया है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top