उत्तराखंड

दो साल बाद खुले जागेश्वर धाम के कपाट..

दो साल बाद खुले जागेश्वर धाम के कपाट..

श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा मंदिर..

 

 

 

 

अल्मोड़ा में करीब दो साल बाद जागेश्वर धाम के प्रमुख मंदिरों के कपाट रविवार से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। पहले दिन सैकड़ों की तादात में भक्तों ने गर्भगृह पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

 

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में करीब दो साल बाद जागेश्वर धाम के प्रमुख मंदिरों के कपाट रविवार से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। पहले दिन सैकड़ों की तादात में भक्तों ने गर्भगृह पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके अलावा मंदिरों में तमाम अनुष्ठान भी संपन्न हुए। उत्तराखंड, यूपी और दिल्ली से पहुंचे भक्तों ने जागेश्वर, महामृत्युंजय, पुष्टि देवी, केदारनाथ आदि मंदिरों में विधि विधान से पूजन किया।

 

इससे पुजारियों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। नियमित आने वाले भक्तों का कहना हैं कि वह लंबे समय से गर्भगृह में पहुंचकर भगवान की पूजा करने को उत्सुक थे। पूजा अर्चना के लिए प्रशासन की ओर से कोविड गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top