उत्तराखंड

शीतकाल के लिए आज बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट..

शीतकाल के लिए आज बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट..

गेंदे के फूलों से सजा बद्रीनाथ धाम..

 

 

 

 

 

 

 

 

आज शनिवार को दोपहर 3:35 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बद्रीनाथ धाम के सिंहद्वार को गेंदे के फूलों से सजाया गया है। बता दे कि शुक्रवार को पंच पूजाओं के चौथे दिन माता लक्ष्मी का आह्वान कर पूजन संपन्न हुई।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: आज शनिवार को दोपहर 3:35 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बद्रीनाथ धाम के सिंहद्वार को गेंदे के फूलों से सजाया गया है। बता दे कि शुक्रवार को पंच पूजाओं के चौथे दिन माता लक्ष्मी का आह्वान कर पूजन संपन्न हुई। बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा और कड़ाही भोग लगाया गया।

शनिवार को उद्धव और कुबेर जी की प्रतिमाओं को मंदिर के मैदान में ले जाया जाएगा और रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी माता लक्ष्मी को स्त्री वेश धारण कर बद्रीनाथ धाम के गर्भगृह में प्रतिष्ठापित करेंगे। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया समन्वयक डॉ. हरीश गौड़ का कहना हैं कि भगवान बद्रीनाथ को माणा गांव के महिला मंगल दल द्वारा बनाए गए घी से लिपटे ऊनी कंबल (घृत कंबल) से लपेटा जाएगा। उसके बाद दोपहर 3.35 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top