Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

देवभूमि की वादियों ने अप्रैल में भी ओढ़ी बर्फ की खूबसूरत सफेद चादर..

देवभूमि की वादियों ने अप्रैल में भी ओढ़ी बर्फ की खूबसूरत सफेद चादर..

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड की वादियां अप्रैल माह में बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं हैं। पिछले कई दिन से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे एक बार फिर राज्य में ठंड लौट आई है। शुक्रवार को भी चारधाम सहित ऊंची वादियों पर जमकर बर्फबारी हुई है। इसके आलावा निचले इलाकों में गर्जना के साथ रुक-रुक कर बारिश का दौर भी जारी है। अप्रैल महीने में भी बद्रीनाथ धाम और माणा गांव में कुछ दिनों से अच्छी बर्फबारी हो रही है, जिसके बाद इन जगहों के अलावा आसपास की सभी चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। धाम में कई जगह पर आधा फीट से अधिक बर्फ जम गई है।

 

वहीं बर्फबारी होने से हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर बर्फ हटाने का काम ठप पड़ा है।आपको बता कि केदारनाथ में बीते मंगलवार से अभी तक कई बार बर्फबारी हो चुकी है, जिससे यहां हो रहे सभी पुनर्निर्माण कार्य ठप हो गए हैं। जबकि निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। साथ ही बारिश से जलस्रोतों को नया जीवन भी मिला है। साथ ही खेतों को पर्याप्त नमी मिल गई है। द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, चंद्रशिला समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी अच्छी बर्फबारी हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण यमुनोत्रीधाम के खरशाली, नारायणपुरी, जानकीचट्टी, फूलचट्टी क्षेत्र में शुक्रवार को बर्फबारी हुई है।

वही कुमाऊं मंडल में भी चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश हुई। पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के खलिया टॉप समेत उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, छिपलाकेदार और दारमा और व्यास वैली के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी हुई है। आपको बता दे कि मुनस्यारी में कनालीछीना में हुई भारी बारिश से हाईवे दो घंटे से अधिक समय तक बंद रहने के कारण तीन से अधिक बरातें और सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top