देश/ विदेश

आरोपी ने नाबालिग लड़की पर किया तेजाब सेे हमला..

नाबालिग लड़की पर

आरोपी ने नाबालिग लड़की पर किया तेजाब सेे हमला..

देश-विदेश : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में लव जिहाद के आरोपी ने लड़की द्वारा बात करने से मना करने को लेकर उस पर तेजाब फेंक दिया। इस हमलेे से लड़की बुरी तरह झुलस गई। आरोपी को पुलिस ने वारदात के 6 घंटों के अंदर एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। राहिल उर्फ रोहिल खान नाम के इस आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक राहिल उर्फ रोहिल खान ने हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के ऊपर एसिड फेंक दिया। इस वारदात से पुलिस महकमे में हलचल मच गया। पुलिस राहिल की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की है। खुद को घिरा देखकर राहिल ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू दी। लेकिन इस एनकाउंटर में आखिरकार पकड़ा गया। पुलिस ने राहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

 

लड़की ने बात करनी बंद की तो फेंक दिया एसिड..

पुलिस हिरासत में हुई पूछताछ के दौरान राहिल ने बताया कि लड़की से उसकी दोस्‍ती थी। कुछ समय पर लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया था। वह तभी से नाराज हो गया था। इसी गुस्‍से में उसने लड़की के ऊपर एसिड फेंक दिया।

 

 

बर्तन साफ करते समय फेंका एसिड..

हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में लड़की घर के अंदर बर्तन साफ कर रही थी। तभी उस रोहिल खान वहां पहुंचकर और उसने लड़की पर तेजाब फेंक दिया। लड़की के शोर मचाने पर उसके परिवारवालों ने रोहिल का पीछ़ा किया लेकिन वह भाग गया। परिवारवाले लड़की को लेकर आनन-फानन अस्‍पताल में पहुंचे। लड़की की हालत को देखते हए डॉक्‍टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top