Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

आखिर क्यों कहाँ शेख हसीना ने थैंक्यू पीएम मोदी जी ..

आखिर क्यों कहाँ शेख हसीना ने थैंक्यू पीएम मोदी जी 'ऑपरेशन गंगा' के तहत भारत ने पाकिस्तान, नेपाल और ट्यूनीशिया

आखिर क्यों कहाँ शेख हसीना ने थैंक्यू पीएम मोदी जी ..

नौ बांग्लादेशियों को भी भारत ने यूक्रेन में बचाया…

शेख हसीना ने पीएम मोदी का जताया

देश/ विदेश : ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत भारत ने पाकिस्तान, नेपाल और ट्यूनीशिया सहित कई अन्य देशों के फंसे नागरिकों को बचाया है। युद्धरत यूक्रेन में फंसे भारतीयों व अन्य लोगों को बचाने के लिए भारत ‘ऑपरेशन गंगा’ चला रहा है। कुछ घंटों के लिए जंग रोक कर लोगों को निकाला जा रहा है। इस अनूठे बचाव अभियान के तहत भारत के अलावा अन्य देशों के लोगों को भी निकाला गया। बांग्लादेश के नौ लोगों को भी इसी तरह निकालने पर पीएम शेख हसीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत भारत ने पाकिस्तान, नेपाल और ट्यूनीशिया सहित कई अन्य देशों के फंसे नागरिकों को बचाया है। इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तान की एक छात्रा का वीडियो साझा किया था, जिसने कीव के भारतीय दूतावास व पीएम मोदी को यूक्रेन से निकालने के लिए धन्यवाद दिया।

मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उसने यूक्रेन के सूमी से सभी भारतीय छात्रों को निकाल लिया है। सूमी में रूसी सेना भारी बमबारी कर रही थी, लेकिन पीएम मोदी व भारत सरकार के प्रयासों से कुछ घंटों के लिए मोहलत दी गई और तेजी से वहां से लोगों को निकाला गया।

अब तक लगभग 18,000 भारतीयों, अन्य देशों के कुछ नागरिकों के अलावा अन्य लोगों को भी पिछले महीने के अंत में शुरू किए गए निकासी अभियान के तहत विशेष उड़ानों से वापस लाया गया है। पीएम मोदी ने भारतीय नागरिकों को निकालने के संबंध में वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ कई दौर की उच्च स्तरीय बातचीत की। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी इस बारे में बात की। उन्होंने दोनों नेताओं से संघर्ष और हिंसा को समाप्त करने और बातचीत की अपील दोहराई।

पिछले दो सप्ताह से रूस व यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसमें सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। यूक्रेन को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top