Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

टिहरी को मिली साहसिक खेल अकादमी, इन खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण..

मुख्यमंत्री तीरथ और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने किया वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट का लोकार्पण..

उत्तराखंड: टिहरी झील किनारे कोटी कालोनी स्थित वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट (डब्ल्यूएसएआई) शुक्रवार से विधिवत अस्तित्व में आ गया हैं। यहां पर आईटीबीपी की ओर से अकादमी का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और केंद्रीय युवा एवं खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने आज शुक्रवार को अकादमी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आईटीबीपी के जवानों ने टिहरी बांध की झील में कयाकिंग, कनोईंग और रोईंग का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कोटी कालोनी पहुंचकर सीएम और केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने हेलीपैड, अकादमी और झील का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

 

नेलांग वैली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे किरेन रिजिजू..

केंद्रीय खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू गुरुवार को नेलांग वैली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने अग्रिम पोस्टों पर तैनात आईटीबीपी के हिमवीरों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। आपको बता दें कि गुरुवार को केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रिजिजू हेलीकॉप्टर से नेलांग पहुंचे। जहां पर उन्होंने समुद्र सतह से साढ़े बारह हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित अग्रिम पोस्ट नेलांग और नागा में तैनात हिमवीरों से मुलाकात भी की। उन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्र में कठिन परिस्थितियों के बावजूद पूरी मुस्तैदी के साथ सीमाओं की रक्षा कर रहे हिमवीरों के हौसले की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने हिमवीरों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

 

केंद्रीय राज्य मंत्री को अपने बीच पाकर हिमवीर काफी खुश नजर आए। बता दें कि जिले से लगी चीन सीमा स्थित अग्रिम पोस्टों पर आईटीबीपी 12वीं वाहिनी मातली और 35वीं वाहिनी महिडांडा के हिमवीर तैनात हैं। शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री नेलांग वैली से टिहरी गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top