Uttarakhand DIPR
खेल

आज क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया का मुकाबला..

आज क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया का मुकाबला..

आज क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया का मुकाबला..

 

 

देश – विदेश  :  राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब महिलाएं क्रिकेट खेलेंगी। इससे पहले 1998 में क्रिकेट को शामिल किया गया था, तब सिर्फ पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया था। तब भारतीय टीम अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने के बाद बाहर हो गई थी।

बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन के बाद अब खेलों की बारी है। शुक्रवार (29 जुलाई) को भारत के खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। महिला हॉकी टीम और महिला क्रिकेट टीम क्रमश: घाना और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। बॉक्सिंग में शिव थापा बॉक्सिंग रिंग में दिखाई देंगे। बैडमिंटन में मिश्रित टीम का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब महिलाएं क्रिकेट खेलेंगी। इससे पहले 1998 में क्रिकेट को शामिल किया गया था, तब सिर्फ पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया था। तब भारतीय टीम अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने के बाद बाहर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच खेला गया था। अफ्रीकी टीम ने कंगारूओं को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड ने कांस्य पदक के मैच में श्रीलंका को हरा दिया था।

राष्ट्रमंडल खेलों में आज भारत किन-किन खेलों में चुनौती पेश कर रहा है:

क्रिकेट
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 3:30 बजे।
लॉन बॉल व पैरा लॉन बॉल
महिला एकल में तानिया का मुकाबला दोपहर 1:00 बजे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड, दोपहर 1:00 बजे।
भारत बनाम स्कॉटलैंड, शाम 4:00 बजे।
भारत बनाम मलयेशिया, शाम 7:30 बजे।
भारत बनाम इंग्लैंड, शाम 7:30 बजे।
भारत बनाम फाकलैंड, रात 10:30 बजे।
भारत बनाम कुक आइसलैंड, रात 10:30 बजे।

बैडमिंटन

मिश्रित टीम (भारत बनाम पाकिस्तान), शाम 6:30 बजे।
महिला हॉकी
भारत बनाम घाना, शाम 6:30 बजे।
टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस महिला
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दोपहर 2:00 बजे।
भारत बनाम फिजी, रात 8:30 बजे।
टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस पुरुष
भारत बनाम बारबाडोस, शाम 4:30 बजे।
भारत बनाम सिंगापुर, रात 11:00 बजे।

बॉक्सिंग

शिव थापा का सामना पाकिस्तान के सुलेमान बलोच से, शाम 5:00 बजे।
जिमनास्टिक
योगेश्वर, सत्यजीत, सैफ व्यक्तिगत स्पर्धा में 4:30 बजे भाग लेंगे।

साइकलिंग..

विश्वजीत, नमन, वेंकप्पा, दिनेश और अनंथा दोपहर 3:25 बजे क्वालीफाइंग राउंड में भाग लेंगे।
मयूरी, त्रियाशा, शुशिकला महिला टीम के क्वालीफाइंग राउंड में शाम 4:12 बजे भाग लेंगी।
रोजित, रोनाल्डो, डेविड और इशो की पुरुष टीम क्वालीफाइंग राउंड में शाम 4:46 बजे उतरेगी।

तैराकी

कुशाग्र 400 मीटर फ्री स्टाइल में शाम 3:11 बजे उतरेंगे।
सजन 50 मीटर बचरफ्लाई हीट्स में शाम 4:03 बजे भाग लेंगे।
श्रीहरि 100 मीटर बैकस्ट्रोक में शाम 4:26 बजे भाग लेंगे।
आशीष कुमार बैकस्ट्रोक एस9 के फाइनल में रात 12:18 बजे भाग लेंगे।

स्क्वॉश

अनहत महिला एकल में रात 11:00 बजे भाग लेंगी।
अभय पुरुष एकल में रात 11:45 बजे भाग लेंगे।

ट्रायथलॉन

आदर्श, विश्वनाथ पुरुष एकल के फाइनल में दोपहर 3:31 बजे भाग लेंगे।
संजना, प्रज्ञन्या महिला एकल के फाइनल में शाम 7:01 बजे भाग लेंगी।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top