Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन..

भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन..

तल्लानागपुर गांव के बोरा में निकाली गई राजतिलक की भव्य झांकी..

सीमित संसाधनो के बावजूद बेहत्तर ढंग से किया गया रामलीला का मंचन: सुलेखा..

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। राजतिलक की भव्य झांकी एवं भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ बोरा गांव में चल रही रामलीला का समापन हो गया। आखिरी दिन बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य सुलेखा गुर्साइं ने रामलीला को परम्परा का हिस्सा बताते हुए सभी को सहयोग के लिए प्रेरित किया।

तल्लानागपुर क्षेत्र के बोरा गांव में चल रही रामलीला मंचन के आखिरी दिन राजतिलक की भव्य झांकी का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष युद्धवीर गुर्साइं एवं सचिव शैलेन्द्र गुर्साइं व रूढ़ा क्लब के सानिध्य मे संपंन दस दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य सुलेखा गुर्साइं ने कहा कि सीमित संसाधनो एवं समयाभाव के बावजूद भी बेहत्तर ढंग से रामलीला का जो मंचन करवाया गया, उसके लिए आयोजकों की निष्ठा रही है।

उन्होंने भविष्य मे भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का आहवान करते हुए रामलीला को परम्परा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। समापन अवसर पर भगवान राम के अयोध्या आगमन की भव्य झांकी निकाली गई बड़ी संख्या मे स्थानीय ग्रामीणो के अलावा समीपवर्ती गाॅवो से भी लोगो ने राजतिलक का साक्षी बनकर पुष्प अर्जित किया, इससे पूर्व मयकोटि के विद्वान वशिष्ठ पंडितो की ओर से भगवान राम के राज्याभिषेक मे पूजा अर्चना की, भाऊक दृश्य हनुमान की विदाई का था, राम से हनुमान की विदाई बेहद मार्मिक क्षण था अक्षत और पुष्प वर्षा से राम लक्ष्मण व सीता रथ जैसे ही मंच की ओर आ रहा था, हरेक श्रद्धालु देखने को उत्सुक था।

रामलीला मंचन में हारमोनियम वादक प्रधानाचार्य लखपत गुर्साइं, पंकज कठैत, मंच संचालक प्रेम सिह कठैत, जीतपाल सिंह गुर्साइं, एवं वीरेन्द्र सिंह गुसाॅई, मार्ग निदेशक, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह गुर्साइं, प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह गुर्साइं, क्षेत्रीय निरीक्षक रमेश गुर्साइं, प्रबंधक यशवन्त गुर्साइं, पूर्व प्रधान शकुन्तला गुर्साइं, सूबेदार सत्ये सिंह गुर्साइं, हरेन्द्र सिंह गुसाईं, अनुसूया गुर्साइं, लक्की गुर्साइं, प्रहलाद गुर्साइं, मानेवन्द्र गुर्साइं, उत्तम सिंह, कुंवर सिंह गुर्साइं सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top