ग्राम मैखंडा में पुलिस ने चलाया नशामुक्ति जागरूकता अभियान..
गुप्तकाशी। जनपद में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत थाना गुप्तकाशी पुलिस ने न्याय पंचायत फाटा के ग्राम मैखण्डा में ग्रामीणों को नशे के विरुद्ध जागरूक रहने के लिए बताया।
पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे नशे के विरूद्ध अभियान में मंगलवार को थाना गुप्तकाशी थानाध्यक्ष अजय जाटव के नेतृत्व में ग्राम मैखण्डा में ग्रामीणों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया। साथ ही गांव में नशे का अवैध व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। गांव में किसी व्यक्ति द्वारा शराब, चरस एवं अफीम के नशे का खरीद फरोख्त किया जाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
उन्होंने बताया कि गांव का माहौल खराब करने के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी को नशे के विरूद्ध जागरूक रहने के लिए बताया। साथ ही ग्रामीणों को उत्तराखंड पुलिस की किसी भी जानकारी लेने के लिए उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड करने के लिए कहा। साथ ही महिलाओं को गौरा शक्ति एप की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मैखंडा चांदनी देवी, उप प्रधान अनुराधा देवी, पूर्व प्रधान राम प्रकाश, महिला मंगलदल अध्यक्ष भागीरथी देवी, अमित मैखंडी, विक्रम लाल, प्रवीण मैखण्डी सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
