Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

पांच पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार..

पांच पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार..

 

 

 

रुद्रप्रयाग: पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल की ओर से युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने को लेकर अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में थाना अगस्त्यमुनि की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद कर वाहन को सीज किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस अभियान छेड़े हुए है। जगह-जगह से अवैध शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही हैं।ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों का माहौल खराब होता जा रहा है। शराब तस्कर ग्रामीण इलाकों में शराब की कालाबाजारी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विरूद्ध पुलिस कड़ी कार्यवाही कर रही है।

 

उन्होंने बताया कि थाना अगस्त्यमुनि ने चेकिंग के दौरान ग्राम चोपड़ा के विजय सिंह राणा पुत्र होशियार सिंह राणा के कब्जे से पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसमें 24 बोतल एवं 72 अद्धे सोलमेट अंग्रेजी शराब थी। पुलिस टीम ने व्यक्ति के कब्जे से शराब व अल्टो कार सहित गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह नेगी, आरक्षी गुरूदेव लाल एवं धर्मेन्द्र सिंह शामिल थे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top