उत्तराखंड

केदारनाथ विधानसभा से आप ने खेला सुमंत पर दांव..

केदारनाथ विधानसभा से आप ने खेला सुमंत पर दांव..

वर्तमान में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हैं सुमंत तिवारी..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। आप पार्टी के वरिष्ठ सदस्य एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी को आम आदमी पार्टी ने केदारनाथ विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया है। उनके प्रत्याशी घोषित होते ही केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में लोगों ने खुशी व्यक्त की है। साथ ही उनके समर्थकों में उत्साह बना हुआ है। सुमंत को प्रत्याशी बनाये जाने पर आप कार्यकर्ताओं के साथ ही तीर्थ पुरोहित समाज ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरिवाल, आप पार्टी से सीएम चेहरा उत्तराखण्ड सेवानिवृत कर्नल अजय कोठियाल के साथ ही पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि कांग्रेस से मोहभुंग होने के बाद सुमंत तिवाड़ी ने आप का दामन थाम लिया। वे बीते लम्बे समय से राजनीति में काफी सक्रिय हैं और आम आदमी पार्टी का दामन थामने के बाद उन्होंने केदारघाटी के गांव-गांव में जन सम्पर्क किया। वे इससे पहले भी केदारघाटी के गांव-गांव का भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का प्रयास करते रहे हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा केदारनाथ विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस क्षेत्र में सुमंत तिवारी लगातार जनता के बीच रहकर कार्य कर रहे हैं।

 

उनके संघर्षो का पार्टी को बेहतर परिणाम हासिल होगा। इधर, टिकट मिलने पर सुमंत तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तराखंड सीएम के चेहरे के रूप में सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल सहित अनेक पार्टी संगठन के नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा-कांग्रेस से मन हट चुका है। इस बार आप को जनता समर्थन देकर जीत हासिल करवाएगी। तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा अपने सिद्धांतों से भटक गई है। दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों ने केदारघाटी का विनाश किया है। शिक्षा, पेयजल, सड़क, दूर संचार जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही है।

 

रोजगार को लेकर क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं हुआ है, जबकि केन्द्र सरकार की महंगाई से जनता काफी परेशान है। केदारनाथ विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रों में आज भी विकास की किरण नहीं पहुंच सकी है, जिस कारण लोगों का मन कांग्रेस और भाजपा से हट सा हो चुका है। तिवाड़ी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के बाद दो बार भाजपा और दो बार कांग्रेस विधायक ने केदारनाथ विधानसभा से प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन जनता की समस्याओं को दूर करने में दोनों ही पार्टियां विफल रही है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top