Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- पिथौरागढ़ हाईवे पर स्कूली छात्र को कैंटर ने रौंदा…

बिग ब्रेकिंग- पिथौरागढ़ हाईवे पर स्कूली छात्र को कैंटर ने रौंदा…

आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम..

तिरंगा रैली के दौरान हुआ हादसा..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पिथौरागढ़ में एक बेकाबू कैंटर ने अफरातफरी मचा दी। जहां एक छात्र को बेकाबू कैंटर ने रौंद दिया हैं। पिथौरागढ़ के लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूली रैली में शामिल एक छात्र को बेकाबू कैंटर ने रौंद दिया।

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन यहां सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसकी वजह से आये दिन कई लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवां रहे हैं। सरकार ड्राइविंग को लेकर लोगों के लिए अनगिनत जागरूकता अभियान चला चुकी है बावजूद इसके भी तेज रफ़्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। लापरवाही से वाहन चलाते समय चालक यह भूल ही जाते हैं कि उनकी ज़रा यह लापरवाही कितनी जानलेवा और घातक साबित हो सकती है।

पिथौरागढ़ में एक बेकाबू कैंटर ने अफरातफरी मचा दी। जहां एक छात्र को बेकाबू कैंटर ने रौंद दिया हैं। पिथौरागढ़ के लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूली रैली में शामिल एक छात्र को बेकाबू कैंटर ने रौंद दिया। छात्र की मौके में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुंची। इस दौरान यहां घटना से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे से अन्य स्कूली बच्चे भी सहम गए हैं।

आपको बता दे कि प्राथमिक विद्यालय गैरी में कक्षा पांच का छात्र हिमांशु सिंह पुत्र हरीश सिंह (11) शनिवार को स्कूली रैली में जा रहा था। सुबह विद्यालय द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही थी, इसी दौरान पिथौरागढ़ डाक पार्सल ले जा रहे कैंटर ने छात्र को मल्ला बापरु के पास रौंद दिया। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुंची। पुलिस शव को लोहाघाट लेकर गई। घटना के बाद से फरार चालक को घाट से गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top