टिहरी में चलती कार पर गिरा पत्थर, 1 की मौत 3 घायल..
भूस्खलन के चलते टिहरी गढ़वाल में भी एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर एक चलती कार के ऊपर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया। कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए।
उत्तराखंड: बारिश ने उत्तराखंड में तबाही मचा रखी है। बारिश के चलते पहाड़ों में सफर करना बड़ा मुश्किल हो गया हैं। जगह जगह पर भूस्खलन हो रहा हैं। जिससे आये दिन उत्तराखंड में सड़क हादसों की खबर सामने आ रही हैं। भूस्खलन के चलते टिहरी गढ़वाल में भी एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर एक चलती कार के ऊपर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया।
ये भी पढ़े-बद्रीनाथ धाम को लेकर बड़ी खबर,बद्रीनाथ मंदिर में आई दरार, सर्वे के दौरान पता चली बात
कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। मृतक का नाम प्रताप धीमान था। प्रताप धीमान ने टटोर गांव से प्रधान का उपचुनाव जीता था। आज वो शपथ लेने के लिए थत्यूड़ ब्लॉक जा रहे थे। किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस हादसे में प्रताप धीमान की मौत हो गई। इसके साथ ही अर्जुन सिंह, नीतू और एक अन्य महिला घायल हो गई। आज सुबह से ही टिहरी में तेज बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। डोबरा चांठी पुल से रौलाकोट जाने वाले मार्ग पर एक कार मलबा आने से दब गई। जबकि अन्य वाहन भी मलबा आने से फंस गए।
