Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, बाइक सवार युवक की मौत..

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक सवार खाई में गिरे..

पुलिस व सेना के जवानों ने चलाया रेस्क्यू अभियान..

उत्तराखंड: लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश में भूस्खलन के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आज नैनीताल जिले में एक बार फिर पहाड़ से पत्थर आफत बनकर बरसे हैं। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर जर्जर हो चुकी पहाड़ियां काल बनकर बरस रही हैं। गुरुवार को पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक सवार खाई में जा गिरे। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर दोनों को खाई से बाहर निकाला। घायल को आपातकालीन 108 सेवा से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

आपको बता दे कि मंगल पड़ाव हल्द्वानी निवासी सौरभ सागर (26) और उसका दोस्त पंकज गोस्वामी बाइक यूके 04 एबी 3425 में सवार हो अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फ्लेक्सी लगाने के लिए हल्द्वानी से रवाना हुए थे। दोनों हाईवे पर दोपांखी के समीप पहुंचे ही थे कि थुवा की पहाड़ी से अचानक पत्थर बाइक पर आ गिरा। पत्थर के साथ ही दोनों बाइक सवार खाई की ओर जा गिरे। इस दौरान हाईवे पर सेना के जवान जा रहे थे। कुछ ही देर में घटना खैरना पुलिस चौकी तक पहुंच गई। जिसके बाद मौके पर चौकी इंचार्ज राजेंद्र गोस्वामी व प्रयाग जोशी पहुंच गए।

 

पुलिस, सेना के जवान और ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। दोनों को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला गया। जिसके बाद 108 सेवा से दोनों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सौरभ सागर को मृत घोषित कर दिया, जबकि पंकज गोस्वामी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top