उत्तराखंड

मंत्री रेखा आर्य नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा-प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल..

मंत्री रेखा आर्य नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा-प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल..

उत्तराखंड: प्रदेश में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का तीखा पलटवार कांग्रेस को अखर गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंत्री रेखा आर्य से उनके पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे का हवाला देते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

 

पांच दिनी गढ़वाल दौरे से लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गुरुवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंत्री रेखा आर्य के पति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेखा आर्य अपने गिरेबान में झांकने के बजाय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ जुबानी जंग लड़ रही हैं। जिस तरह की शब्दावली का प्रयोग मंत्री ने रावत के खिलाफ किया है, वह निंदनीय है। मंत्री को उनके पति पर लगे आरोपों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top