सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया को लगा झटका..
दक्षिण अफ्रीका ने वापिस की covid-19 की 1 मिलियन वैक्सीन..
देश-विदेश: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के द्वारा भेजी गई कोरोना वैक्सीन की 10 लाख डोज को दक्षिण अफ्रीका वापस लौटाना चाहता हैं। आपको बता दें कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया दुनिया में एक प्रमुख वैक्सीन सप्लायर के तौर पर उभरा है जो ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का उत्पादन कर रहा है। फिलहाल अभी साउथ अफ्रीका में अब तक टीकाकरण की शुरुआत नहीं हुई है। अब सरकार ने निर्णय लिया है कि वह अपने स्वास्थ्य कर्मियों को जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन देगा। यह अभियान शोधकर्ताओं के साथ एक स्टडी की तरह होगा। सीरम इंस्टीट्यूट के लिए यह बुरी खबर उस समय आई है, जबकि सोमवार को ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को दुनिया में कहीं भी आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।