उत्तराखंड

मांगों को लेकर सफाई नायकों सांकेतिक धरना शुरू..

मांगों को लेकर सफाई नायकों सांकेतिक धरना शुरू..

सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में जगह-जगह फैली गंदगी..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। सफाई कर्मचारियों को नियमित करने समेत कई मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का तीन दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू हो गया है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में जगह-जगह गन्दगी पसरी रही।
मंगलवार को सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष गोडियाल के नेतृत्व में सफाई कर्मी नगर पालिका कार्यालय के सामने एकत्रित हुए, जिसके बाद नियमितीकरण करने समेत कई मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी।

 

इस अवसर पर वक्तओं ने कहा कि मांगों के संबंध में कर्मचारियों ने पूर्व में भी हड़ताल की थी। इस दौरान प्रदेश से हुई वार्ता में सरकार ने माह अगस्त तक उनकी मांगों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अक्टूबर माह शुरू होने के बाद भी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिससे आक्रोशित कर्मचारियों ने तीन दिन सांकेतिक धरने पर जाने का निर्णय लिया है।

 

कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, पर्यावरण मित्रों को कनिष्ठ सहायक, सफाई निरीक्षक और चालक के पद पर पदोन्नति देने, सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य बीमा, कर्मियों को राज्य कर्मियों की भांति भत्ता और निकायों में आवास का मालिकाना हक देने, भूमिहीन वाल्मीकि समाज के लोगों के स्थायी निवास प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र प्राथमिकता के साथ बनाने की मांग शामिल है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष गोडियाल, नगर अध्यक्ष राकेश गोडियाल, नगर उपाध्यक्ष विशनपाल, नगर सचिव आनंद गोडियाल, महामंत्री मनोज कुमार, कैलाश, देवराज सहित कई महिला एवं पुरुष सफाईकर्मी मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top