देश/ विदेश

पूर्वी यूक्रेन पर कब्जे के लिए रूस बढ़ा रहा अपनी ताकत, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा रूसी काफिला..

पूर्वी यूक्रेन पर कब्जे के लिए रूस बढ़ा रहा अपनी ताकत, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा रूसी काफिला..

 

 

देश/ विदेश : रूस-यूक्रेन के बीच जंग 48वें दिन में पहुंच चुकी है। अभी भी इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है कि, यह युद्ध कहां रुकेगा जाकर। लेकिन युद्ध के बीच जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह रुला देने वाली हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन की राजधानी कीव में अब तक 720 लाशें बरामद हो चुकी हैं। मरने वाले सभी आम नागरिक हैं। वहीं 200 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।

अब बल्गोरोद में सेना तैनात कर रहा रूस..

पूर्वी यूक्रेन पर जोरदार हमले के लिए रूस बड़े स्तर पर तैयारी कर रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा हुआ है कि, पूर्वी यूक्रेन पर कब्जे के लिए रूसी सेना अपनी ताकत बढ़ा रही है। अब बेल्गोरोद में रूसी काफिले को बड़े स्तर पर तैनात किया जा रहा है।

कीव दौरे पर चार देशों के राष्ट्रपति..

रूसी हमले झेल रहे यूक्रेन की मदद के लिए अब कई देश खुलकर सामने आने लगे हैं। अभी हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कीव का दौरा किया था। अब पोलैंड, लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया के राष्ट्रपति कीव दौरे पर गए हैं। माना जा रहा है, ये देश यूक्रेन को बड़ी सैन्य व राजनीतिक मदद दे सकते हैं।

मेदवेदचुक के बदले जेलेंस्की ने मांगे यूक्रेनी लोग..

यूक्रेन के विपक्षी नेता व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी विक्टर मेदवेदचुक को यूक्रेनी सेना ने गिरफ्तार कर लिया है। अब राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के सामने एक प्रस्ताव रखा है। उन्होंने रूस से कहा है कि, अगर आप मेदवेदचुक को सुरक्षित चाहते हैं तो कैदी बनाए गए यूक्रेन के आम नागरिकों को वापस कर दें।

यूक्रेन ने नष्ट किया रूसी सेना का 300वां हवाई लक्ष्य..

यूक्रेन की वायु सेना की ओर से दावा किया गया है, कि उन्होंने रूसी सेना का 300वां हवाई लक्ष्य नष्ट कर दिया है। यह 24 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक के आंकड़े हैं। वायु सेना ने बताया कि उन्होंने रूसी सेना के सुखोई एसयू-25 सैन्य विमान को नष्ट कर दिया।

रूसी हमलों में कई गांव तबाह..

रूसी हमलों में यूक्रेन के कई शहरों को नुकसान हुआ है। लेकिन, कीव के आसपास के इलाकों में रूसी सैनिकों ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के मुताबिक, कीव के आसपास के क्षेत्रों में कई गांव पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।

पूर्वी यूक्रेन पर कब्जे के लिए रूस बढ़ा रहा अपनी ताकत, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा रूसी काफिला..

रूसी सैनिकों के कीव से जाने के बाद से यहां से खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। कई जगहों पर सामूहिक कब्र मिली हैं। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के मुताबिक, कीव ओब्लास्ट में अब तक 720 लाशें मिल चुकी हैं। ये सभी लाश आम नागरिकों की हैं। वहीं 200 से ज्यादा लोग लापता हैं।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top