देश/ विदेश

रूस ने यूक्रेन के थिएटर पर किया ताबड़तोड़ हवाई हमला, 1000 से ज्यादा लोग थे मौजूद..

रूस ने यूक्रेन के थिएटर पर किया ताबड़तोड़ हवाई हमला, 1000 से ज्यादा लोग थे मौजूद..

रूस ने मारियुपोल में एक ड्रामा थिएटर और स्वीमिंग पूल पर किया हमला..

 

 

 

 

 

देश-विदेश: रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 22वें दिन भी जंग जारी है। इस युद्ध में रूस आए दिन यूक्रेन पर और अधिक हमलावर होता जा रहा है। वहीं इस संकट के बीच छह देशों ने यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज यूएनएससी की आपातकालीन बैठक बुलाई है। अंतरराष्ट्रीय अदालत ने भी रूस को आदेश दिया कि वह यूक्रेन पर तुरंत हमला बंद करे।

रूस ने मारियुपोल में एक ड्रामा थिएटर और स्वीमिंग पूल ‘नेप्टयून’ पर हवाई बमबारी की है। बताया जा रहा है कि यहां सैकड़ों आम नागरिक शरण लिए हुए थे जिसमें 80 फीसदी बच्चे और महिलाएं थीं। जानकारी के अनुसार, रूस की ओर से की गई हवाई बमबारी के बाद ड्रामा थिएटर और स्वीमिंग पूल को भारी क्षति पहुंची है। वही इस हमले में बड़े पैमाने पर महिलाओं और बच्चों के मारे जाने की आशंका है।

यूक्रेनी शहर के मेयर को रूस ने किया रिहा..

बता दे कि यूक्रेन के मेलितोपोल के मेयर को रूस ने रिहा कर दिया है लेकिन इसके बदले में रूस ने अपने 9 रूसी सैनिकों को आजाद करवा लिया है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top