देश/ विदेश

बातचीत से पहले रूस ने धीमी की हमले की रफ्तार..

बातचीत से पहले रूस ने धीमी की हमले की रफ्तार..

कीव में हटाया गया वीकेंड कर्फ्यू..

 

 

 

 

देश-विदेश: यूक्रेन ने रूस को पिछले चार दिनों से कीव के बाहर रोक कर रखा है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना हैं कि, अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए सबसे कठिन होने वाले हैं। वहीं जी 7 नेताओं ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी देश यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे। इधर, रूसी हमलों में यूक्रेन के 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं।

रूस ने कीव के नागरिकों को सुरक्षित जाने को कहा..

रूस की सेना की ओर से कहा गया है कि, अगर कोई भी नागरिक सुरक्षित कीव से बाहर जाना चाहता है, तो वह जा सकता है। उस पर हमला नहीं किया जाएगा। इससे पहले यूक्रेन की ओर से इस बात की पुष्टि की गई थी कि, रूस की सेना ने हमले की रफ्तार धीमी कर दी है।

बेलारूस में थोड़ी देर में शुरू होगी वार्ता..

रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत शुरू होने से पहले रूसी सेना ने हमले की रफ्तार धीमी कर दी है। इसकी पुष्टि यूक्रेनी सेना की ओर से की गई है। बेलारूस में किसी भी पल दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू हो सकती है। जानकारी के अनुसार रूसी प्रतिनिधिमंडल, यूक्रेन के दल का इंतजार कर रहा है।

कीव में हटाया गया वीकेंड कर्फ्यू..

यूक्रेन की राजधानी कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटा लिया गया है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है। छात्रों से कहा गया है कि, सुरक्षित निकासी के लिए विशेष ट्रेनें तैयार की गई हैं। इनके माध्यम से सभी छात्रा यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्रों में शरण ले लें, जिससे उनकी निकासी की व्यवस्था की जा सके। दरअसल, यूक्रेन के पश्चिमी शहर रूसी आक्रमण से प्रभावित नहीं हैं।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top