Uttarakhand DIPR
Uncategorized

बैंक से मिले ऋण का व्यवसाय में सही रूप से करें इस्तेमाल: विवेक..

बैंक से मिले ऋण का व्यवसाय में सही रूप से करें इस्तेमाल: विवेक..

सिद्धसौड़ में आयोजित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपंन..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से उन्नति प्रोजेक्ट के अंतर्गत विकासखंड जखोली के सिद्धसौड़ में तैला, जखनोली, मुन्नादेवल गांवों के 29 प्रतिभागियों के लिए आयोजित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपंन हो गया है। समापन अवसर पर लीड बैंक प्रबंधक विवके कुमार, सहायक खंड विकास अधिकारी जखोली धूम सिंह कोहली व आरसेटी के निदेशक किसन सिंह रावत ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

लीड बैंक मैनेजर विवेक कुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बैंक से संबंधित योजनाओं केसीसी, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही भविष्य में बैंकों से ऋण लेने के लिए प्रेरित किया। बैंक से मिले ऋण का अपने व्यवसाय में सही रूप से इस्तेमाल करने को कहा गया। बीडीओ जखोली धूम सिंह कोहली ने महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारियां दी। महिलाओं को बैंको से सीसीएल लेने के लिए प्रेरित किया।

महिलाओं को बैंको से मिलने वाले ऋण का समूह में बेहतर ढ़ंग से उपयोग करने की सलाह दी गई। आरसेटी के निदेशक किशन सिंह रावत ने डिजिटल बैंकिंग, सिबिल स्कोर के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुरुआत में आरसेटी संस्थान के बारे में जानकारी देने के साथ ही संस्थान द्वारा चलाई जा रही विभिन्न रोजगार परख योजनाओं के बारे में भी बताया। इसके अलावा आरसेटी संस्थान से ट्रैनिंग के बाद व्यवसाय में होने वाले लाभ के बारे में बताया।

प्रशिक्षण के दौरान आरसेटी के प्रशिक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत ने उद्यमिता, प्रोजेक्ट रिपोर्ट इफेक्टिव कम्युनिकेशन मोटिवेशन विषयों पर चर्चा की और विभिन्न एक्टिविटी के माध्यम से प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर पुष्कर सिंह बिरमवान, भूपेंद्र सिंह रावत, प्रवीण सिंह, धनेश्वरी देवी, पुष्पा देवी, जयलक्ष्मी देवी, राजेश्वरी देवी, गीता देवी, सौम्य भट्ट, योगेश मैठाणी, प्रहलाद सिंह आदि प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top