उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग की साक्षी कठैत का अंडर 19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन..

रुद्रप्रयाग की साक्षी कठैत का अंडर 19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन..

 

 

 

 

 

 

 

रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि विकास खण्ड़ के बच्छणस्यूं क्षेत्र के बंगोली गांव की साक्षी कठैत ने रूद्रप्रयाग जिले के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। साक्षी का चयन उत्तराखण्ड की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम के कैंप के लिए हुआ है।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि विकास खण्ड़ के बच्छणस्यूं क्षेत्र के बंगोली गांव की साक्षी कठैत ने रूद्रप्रयाग जिले के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। साक्षी का चयन उत्तराखण्ड की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम के कैंप के लिए हुआ है। बता दे साक्षी इन दिनों काशीपुर में चल रहे कैंप में अन्य खिलाडियों के साथ अभ्यास कर रही है। साक्षी कठैत के छोटे भाई प्रियाशुं कठैत का चयन भी उत्तराखण्ड की अंडर 19 टीम में चयन हुआ है और वह इन दिनों मुम्बई में खेल रहे हैं।

साक्षी मूल रूप से बंगोली गांव की रहने वाली हैं। ये दोनों भाई बहन क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं। साक्षी ने बचपन में ही खेल में रूचि दिखाते हुए क्रिकेट में करियर बनाना शुरू किया और भविष्य के लिए खूब अभ्यास शुरू कर दिया। उन्होंने रूद्रप्रयाग से 12 वी की परीक्षा उत्तीर्ण की।

 

इसके बाद उसने देहरादून में क्रिकेट एसोसिएशन में पंजीकरण किया और लगातार अभ्यास किया। जिसका यह परिणाम है कि अब उनका चयन उत्तराखण्ड़ अंडर 19 महिला क्रिकेट कैप में चयन हुआ है। साक्षी को बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग के आधार पर टीम में चयन हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top