उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र की जनता को भाया युवा काबीना मंत्री का अंदाज..

रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र की जनता को भाया युवा काबीना मंत्री का अंदाज..

काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया केदारनाथ तिराहे से गुलाबराय बाजार तक पैदल भ्रमण..

नगर क्षेत्र के पैदल भ्रमण के दौरान दुकानदारों और स्थानीय लोगों से हाथ जोड़कर किया अभिवादन..

सादगी इतनी पंसद आई कि भविष्य के लिए दे दी शुभकामनाएं..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। पशुपालन, दुग्ध विकास, सेवायोजन और जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नगर क्षेत्र रुद्रप्रयाग का पैदल भ्रमण किया। केदारनाथ तिराहे से गुलाबराय बाजार तक भ्रमण करते हुए काबीना मंत्री ने स्थानीय लोगांे के साथ ही व्यापारियों का हाथ जोड़ते हुए अभिवादन किया। इसके साथ ही युवाओं से हाथ मिलाते हुए संत-खबर जाना। इस दौरान युवा काबीना मंत्री का यह अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि उन्होंने भविष्य के लिए शुभकामनाएं तक दे डाली।

बता दें कि मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारंभ करने के बाद पशुपालन, दुग्ध विकास, सेवायोजन और जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नगर क्षेत्र के केदारनाथ तिराहे से गुलाबराय बाजार तक भ्रमण किया। ढाई किमी पैदल भ्रमण के दौरान उन्होंने बुजुर्गो को हाथ जोड़ते हुए नमस्कार किया तो युवाओं से हाथ मिलाकर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही नगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बातचीत भी की। इस दौरान व्यापारियों और नगर क्षेत्र जनता ने उन्हें स्थानीय समस्याओं से रूबरू करवाया। प्रभारी मंत्री ने सभी समस्याओं को सुनने के बाद आश्वासन का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र की हर समस्या का हल बेहतर तरीके से किया जायेगा।

सरकार हर वर्ग के विकास को लेकर कार्य कर रही है, जिसमें आप सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही रुद्रप्रयाग में सुरंग निर्माण होने के बाद जाम की समस्या से निजात मिल जायेगी तो मंदाकिनी-अलकनंदा नदी के संगम स्थल पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र की सुंदरता पर चार चांद लग जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के विकास को लेकर प्रशासन और जनता को साथ लेकर कार्य किया जा रहा है। ऐसा विकास जनपद में पहले कभी नहीं हुआ, जो अब देखने को मिल रहा है।

जिले के अंतिम छोर के व्यक्ति को भी सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं युवा काबीना मंत्री के बोलने का लहजा और उनकी सादगी इतनी पसंद आई कि उन्होंने युवा काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा को भविष्य का मुख्यमंत्री तक कह डाला। स्थानीय जनता से मिले प्यार और स्नेह के लिए उन्होंने धन्यवाद अदा किया। इस मौके पर काबीना मंत्री के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, भाजपा युवा मोर्चा के गढ़वाल सह संयोजक विकास डिमरी, प्रधान अमित प्रदाली, युवा नेता आशीष कंडारी, आशीष नौटियाल सहित अन्य कई नेता शामिल थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top