उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग बालिका इंटर कॉलेज में अज्ञात लोगों ने पहुंचाई क्षति

रुद्रप्रयाग बालिका इंटर कॉलेज में अज्ञात लोगों ने पहुंचाई क्षति..

विद्यालय की दीवारों पर लिखी अभद्र टिप्पणियां..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में अज्ञात लोगों ने विद्यालय की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया है, जबकि दीवारों पर अभद्र टिप्पणियां लिखी है। सुबह जैसे ही स्कूल खुला तो यहां पहुंची शिक्षिकाओं के साथ ही प्रधानाचार्य घटना से आहत हुए। प्रधानाचार्य ने पुलिस एवं राजस्व पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

विद्यालय प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार सुबह जैसे ही स्कूल का टाइम हुआ तो यहां छात्राओं के साथ ही शिक्षिकाएं और अन्य स्टाफ पहुंचने लगा। विद्यालय में देखा तो यहां अज्ञात लोगों द्वारा तोड़-फोड़ की गई। दरवाजे एवं आलमारी के शीशे तोड़े गए। आलमारी की चाबी भी गायब कर दी गई है। विद्यालय की दीवारों पर गंदे कमेंट लिखे गए हैं। दिनभर विद्यालय में घटना को लेकर छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं भी परेशान रही। हालांकि घटना को लेकर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ ममता नौटियाल ने कोतवाली पुलिस के साथ ही राजस्व पुलिस को मामले की शिकायत करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

उन्होंने बताया कि पूर्व में भी एक बार इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से विद्यालय के शांत माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस ने भी विद्यालय के आसपास गश्त बढ़ाने की मांग की है। कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र का है। यदि उनके पास मामला ट्रांसफर होकर आया तो इसकी गहनता से जांच की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top