उत्तराखंड

दो सप्ताह के भीतर दें दुर्घटना की जानकारी..

दो सप्ताह के भीतर दें दुर्घटना की जानकारी..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ागाड़ में बस वाहन संख्या यूके 13 पीए 0639 अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के बाद वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी तथा एक व्यक्ति घायल हो गया था। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन की मजिस्ट्रीयल जांच उप जिलाधिकारी ऊखीमठ द्वारा की जा रही है।

जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बीते 26 जून को प्रातः साढ़े ग्यारह बजे उक्त बस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उनके द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रीयल जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के संबंध में यदि कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो अथवा जानकारी देना चाहता हो तो दो सप्ताह अंतर्गत मौखिक अथवा लिखित रूप से उनके कार्यालय में जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top