उत्तराखंड

पूर्व जिपंअ ने सुनी पौंठी के ग्रामीणों की समस्याएं..

पूर्व जिपंअ ने सुनी पौंठी के ग्रामीणों की समस्याएं..

विकास कार्यो की धीमी प्रगति पर जनता से लिया फीडबैक..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी महिला एवं पूर्व जिपं अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने रुद्रप्रयाग विधानसभा की सिलगढ़ पट्टी के ग्राम पौंठी का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने क्षेत्र वासियों से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो की धीमी प्रगति पर जनता से फीडबैक लिया।

भ्रमण के दौरान कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश चुनाव मेनिफेस्टो कमेटी की सदस्य लक्ष्मी राणा ने जनता से कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय जनता का आभार जताते हुए कहा कि जो स्नेह अब तक जनता ने उन्हें दिया, वह आगे भी मिलता रहेगा। बतौर जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग में किए गए विकास कार्यों का यदि आंकलन किया जाए तो क्षेत्रीय जनता इसके बारे में भली भांति जानती है। जनता को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में जनता का आशीर्वाद मिला तो रुद्रप्रयाग विधानसभा की जनसेवा का पूर्ण क्षमता से विकास कार्यों को पूरी निष्ठा से समर्पित रहूंगी।

 

इस मौके पर त्रिलोक सिंह रौतेला, चैन सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह रावत, कालीचरण रावत, धीरज सजवाण, घ्यालू लाल, महावीर सिंह रावत, जयेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह कुंवर, जसपाल लाल, मकान सिंह रावत, शूरवीर सिंह कंडारी, विजय सिंह राणा, शूरवीर सिंह राणा, शिवराज सिंह पंवार, श्याम सिंह पंवार, बीरबल सिंह राणा, रमेश सिंह पंवार, कमल सिंह रावत, विनोद सिंह राणा, विक्रम सिंह रावत, ममराज सिंह कैंतूरा आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top