उत्तराखंड

एक्शन में धामी- आरटीओ दिनेश पठोई को किया सस्पेंड..

एक्शन में धामी- आरटीओ दिनेश पठोई को किया सस्पेंड

एआरटीओ के खिलाफ भी की गई सस्पेंड की कार्रवाई..

 

 

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक ही सुबह-सुबह आरटीओ कार्यालय पहुंच गए। यहां अनियमितताओं को लेकर उन्होंने तुरंत आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया। इस दौरान यहां 80 फीसदी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। धामी के इस तरह निरीक्षण पर पहुंचने से यहां विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

आपको बता दे कि मंगलवार सुबह अचानक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आरटीओ कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री की ओर से आरटीओ के खिलाफ की गई इस कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार आरटीओ के साथ ही एआरटीओ के खिलाफ भी सस्पेंड की कार्रवाई की गई है। साथ ही सुबह दस बजे दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कई अधिकारियों कर्मचारियों को भी नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं। बता दे कि मुख्यमंत्री को आरटीओ कार्यालय में अनियमितता की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके चलते अचानक ही मुख्यमंत्री आरटीओ कार्यालय पहुंचे। विभागीय सूत्रों का कहना हैं कि अभी कई और अफसरों पर गाज गिर सकती है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top