उत्तराखंड

शादी समारोह से लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, 5 घायल..

शादी समारोह से लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, 5 घायल..

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत डागर गांव के पास एक शादी समारोह से वापस लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर घायल हो गए है। वहीं घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। खुशियों में मातम पसर गया है। आपको बता दे कि कीर्तिनगर के डागर गांव के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे में बस सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिये बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, घायलों की पहचान मोहन लाल (45 वर्षीय), मंगल लाल (54 वर्षीय), प्रभु दयाल (53 वर्षीय), मदन लाल (44 वर्षीय) और सोहन लाल (40 वर्षीय) के रूप में हुई है सभी घायल कोठर और धाती गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, दुर्घटना की सूचना पाकर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने भी बेस अस्पताल पहुंचकर घायलों की खैर खबर ली।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top