रुद्रप्रयाग- चोपता-तड़ाग मोटरमार्ग पर एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में दो लोग सवार थे, जिनमे से एक व्यक्ति ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिल्ला चिकित्सालय लाया गया।
जानकारी के अनुसार एक आल्टो कार चोपता-तड़ाग मोटरमार्ग पर उर्खोली के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में 2 लोग सवार थे, जिसमे खजान लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महेश लाल घायल हो गया।