उत्तराखंड

ऋषिकेश में पलटी यात्रियों से भरी बस, कई लोग घायल..

ऋषिकेश में पलटी यात्रियों से भरी बस, कई लोग घायल..

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। आये दिन सड़क हादसों की खबर सामने आ रही हैं। ऐसी ही खबर ऋषिकेश से भी सामने आ रही है। जहां ऋषिकेश-शिवपुरी मार्ग पर खारास्रोत में पीडब्लूडी तिराहे के पास अनियंत्रित होकर एक बस पलट गई। डबल डेकर बस में करीब 65 यात्री सवार थे।

जिसमें एक यात्री की मौत की सूचना है। वहीं, करीब 15 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया जा रहा है। बस में सवार यात्री बलिया उत्तर-प्रदेश के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बस भद्रकाली से खारास्रोत की ओर आ रही थी। इसी दौरान ढलान होने के कारण बस अनियंत्रित होकर आश्रम की दीवार से टकराकर पलट गई।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top