उत्तराखंड

ग्रेन डीलरों की हड़ताल से मिली राहत..

ग्रेन डीलरों की हड़ताल से मिली राहत..

 

 

रुद्रप्रयाग। विभिन्न मांगों को लेकर विगत एक माह से हड़ताल पर चल रहे ग्रेन डीलरों द्वारा अपनी हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है। उचित मूल्य विक्रेताओं द्वारा हड़ताल स्थगित करने से खाद्य विभाग व जनता को राहत मिल सकेगी। जिला पूर्ति अधिकारी जीसी भट्ट ने बताया कि जनपद के अंतर्गत उचित मूल्य विक्रेता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते एक सितंबर से हड़ताल पर चल रहे थे।

इनमें बढ़ती महंगाई के दृष्टिगत खाद्यान्न लाभांस दर बढ़ाने सहित ढुलान भाड़ा व बाल पोषाहार में बढोतरी, उचित मूल्य की दुकानों का किराया, आनलाइन नैट का मूल्य दिए जाने आदि प्रमुख मांगें थी।

जिसको लेकर ग्रेन डीलरों से वार्ता की गई व उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। जिस पर ग्रेन डीलरों ने लिखित में हड़ताल स्थगित करने का पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि ग्रेन डीलरों की हड़ताल समाप्त होने से खाद्य विभाग सहित जनता को राहत मिलेगी।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top