उत्तराखंड

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू..

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू..

 

 

 

 

 

 

पर्यटन विभाग ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया है। अब तक लगभग 4.17 लाख तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है। बता दे कि चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: पर्यटन विभाग ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया है। अब तक लगभग 4.17 लाख तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है। बता दे कि चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

देश और दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने दो महीने पहले पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की थी। 21 फरवरी से बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था। 15 मार्च से यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।

आपको बता दे कि इस बार चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश और राज्य के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया। इसमें पंजीकरण के लिए चार तरह से पंजीकरण की सुविधा दी है। इसमें वेबसाइट, मोबाइल एप, व्हाट्सएप और हेल्पलाइन पर कॉल के माध्यम से श्रद्धालु पंजीकरण कर सकते हैं।

चारधाम यात्रा के लिए अब तक पंजीकरण..

धाम                पंजीकरण

केदारनाथ         182533
बदरीनाथ          150729
गंगोत्री               42597
यमुनोत्री            41965

चार तरीके से कराएं पंजीकरण

वेबसाइट : http://registrationandtouristcare.uk.gov.in
वॉट्सएप : 8394833833 नंबर पर ””yatra”” लिखकर भेजें
ऐप : touristcareuttarakhand
टोल फ्री नंबर : 01351364 (अन्य राज्यों के लिए)

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top