उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में पंजीकरण बंद..

चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में पंजीकरण बंद..

एसडीआरएफ का कोटा फुल होने से यात्रियों के पंजीकरण पर लगी रोक..

 

 

 

 

 

पर्यटन विभाग की ओर से बुधवार रात 10:30 बजे से चारोंधामों में पंजीकरण का कार्य रोक दिया है। ऋषिकेश केंद्र में पंजीकरण के इंतजार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद है। वही बद्रीनाथ रूट पर व्यासी चेक पोस्ट में पंजीकरण जारी रखा गया है।

 

उत्तराखंड: पर्यटन विभाग की ओर से बुधवार रात 10:30 बजे से चारोंधामों में पंजीकरण का कार्य रोक दिया है। ऋषिकेश केंद्र में पंजीकरण के इंतजार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद है। वही बद्रीनाथ रूट पर व्यासी चेक पोस्ट में पंजीकरण जारी रखा गया है। पर्यटन विभाग ने एसडीआरएफ का कोटा फुल होने पर यात्रियों के पंजीकरण पर रोक लगाई है। वहीं 31 मई तक के लिए सभी स्लॉट भी फुल हो चुके हैं।

 

एसडीआरएफ ढालवाला के उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण का कहना हैं कि बुधवार सुबह वह 5:30 बजे से एसडीआरएफ के कोटे से यात्रियों का पंजीकरण कर रहे थे। करीब नौ बजे तक 200 यात्रियों का पंजीकरण किया गया। उसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पंजीकरण बंद कर दिया गया है।

 

बता दे कि यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। 31 मई तक के लिए चारों धामों में यात्रियों का स्लॉट फुल है। वही बद्रीनाथ धाम जाने के लिए गिने चुने यात्रियों का पंजीकरण हो रहा है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top