Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज़- देहरादून, ऋषिकेश और गढ़वाल को जोड़ने वाला पुल ध्वस्त..

ब्रेकिंग न्यूज़- देहरादून, ऋषिकेश और गढ़वाल को जोड़ने वाला पुल ध्वस्त..

रानीपोखरी में पुल हुआ ध्वस्त,वाहन बहे..

नेपाली फार्म होते हुए वाहनों को भेजा जा रहा देहरादून..

 

 

उत्तराखंड: देहरादून में भारी बारिश तबाही बनकर टूटी है। नदियां उफान पर हैं। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून जिले के रानीपोखरी बना पुल टूट गया। उस वक्त पुल के ऊपर से कई वाहन गुजर रहे थे। वाहनों के बहने की जानकारी सामने आई है। पुल का जो हिस्सा टूटा है, वहां कुछ वाहन फंस गए हैं और कुछ पलट गए हैं। वहीं, पुल के टूटने से दून का ऋषिकेश से संपर्क कट गया है। वहीं, अब अगर किसी को ऋषिकेश से देहरादून आना है तो उन्हें नेपाली फार्म होते हुए आना होगा।

 

रानीपोखरी थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान का कहना है कि नदी में बीते रोज से ही भारी मात्रा में पानी आ रहा था। पुल के दोनों किनारों पर पानी टक्कर मार रहा था। पेट्रोल पंप की दिशा में भू कटाव भी हुआ है। नदी के तेज प्रवाह के कारण पुल के मध्य में स्थित पुस्ते छतिग्रस्त हो गए। मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। पुल के बीच में फंसे वाहनों को निकालने की कोशिश हो रही है। इस पुल के टूट जाने से राजधानी और एयरपोर्ट से सड़क संपर्क टूट गया है।

पिछले तीन चार दिन से पहाड़ों में बारिश और भूस्खलन के चलते उत्तराखंड पुलिस ने भी लोगों को पहाड़ों में सफर न करने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार विगत 3-4 दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण ऋषिकेश-देवप्रयाग, ऋषिकेश-टिहरी और देहरादून-मसूरी सड़क मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण बंद है। सभी से अनुरोध है कृपया मौसम के सामान्य होने तक पहाड़ों की ओर सफर न करें। ऐसे में सफर करना काफी जोखिम भरा है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top